जगदीशपुर:- चेयरमैन मुकेश कुमार गुड्डू के बेटी वैष्णवी का 10वी जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मना…

जगदीशपुर: 13 सितंबर यानी गुरुवार को नगर पंचायत के वर्तमान चेयरमैन मुकेश कुमार गुड्डू और पूर्व नगर अध्यक्ष रीता कुमारी के घर में एक अलग तरह का उत्साह और खुशी का माहौल रहा। वजह था उनकी इकलौती पुत्री वैष्णवी का 10वी जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाने का। सुबह से ही मुख्य पार्षद की पुत्री को मुख्य पार्षद के करीबी और उनकी बेटी के दोस्त वैष्णवी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने उनके आवास पर आते रहे।

तकरीबन 8:00 बजे अपने पूरे परिवार और रिश्तेदारो एवं करीबियों के बीच वैष्णवी ने अपने जन्मदिन पर केक काटकर दसवीं जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान वैष्णवी ने अपने माता पिता से आशीर्वाद ली और माता-पिता ने भी चंदन लगाकर बेटी का आशीर्वाद दिया।

पूर्व मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा, डीएसपी श्याम किशोर रंजन, कार्यपालक पदाधिकारी विजय नारायण पाठक, सीयो जय राम प्रसाद, थाना अध्यक्ष, डिप्टी चेयरमैन संतोष कुमार यादव पूर्व डिप्टी चेयरमैन अर्जुन प्रसाद, धनुपरा देवी, वार्ड पार्षद शशि कमल, संजय पासवान, वार्ड पार्षद पति अभिषेक हर्षवर्धन,जितेंद्र कुमार सिंह, मुन्ना चौधरी, ध्रुव कसेरा कपिल सिंह नायक सिंह, कनीय अभियंता रोशन कुमार पांडे, प्रिंस कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि और नगर पंचायत के अधिकारी और कर्मी मुख्य पार्षद की बेटी के जन्मदिन में सम्मिलित होकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

वैष्णवी ने केक खिलाकर सभी से आशीर्वाद प्राप्त की।इसके पश्चात सभी लोगों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों और फास्ट फूड खाकर जन्मदिन समारोह का लुफ्त उठाया।इस अवसर पर मुख्य पार्षद का आवास और आवास के समीप टेंट लगाकर रंग बिरंगी लाइट और बैलून से सजाया गया।

जिसकी खूबसूरती देखते ही बन रहा था। वही हंसी खुशी के बीच शांति माहौल में जन्मदिन समारोह का समापन हुआ।वही समारोह को सफल बनाने में विद्या सागर गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा.. हर अतिथियों का सेवा सत्कार करने में तत्परता दिखाई।

रिपोर्ट:-सूरज कुमार राठी